स्कूटी सवार फाइनेंसकर्मी से बदमाश 17 हजार रूपये व चैन लूटकर हुए फरार
अलीगढ़। थाना रोरावर की शाहपुर कुतुब पुलिस चौकी क्षेत्र में नायरा पेट्रोप पंप के पास स्कूटी व बाइक सवार चार बदमाश फाइनेंसकर्मी से 17 हजार रुपये व सोने की चैन लूटकर फरार हो गए। लूट की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस बदमशों की तलाश में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार मडराक के केशवनगर निवासी पंकज गौतम एक निजी कंपनी में फाइनेंस का काम करते हैं। मंगलवार रात्रि में वह गौंडा मोड़ से कलेक्शन करते हुए नायरा पेट्रोल पंप की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से बाइक व स्कूटी पर आए चार बदमाशों ने उनकी स्कूटी को रूकवा लिया और चाबी को निकाल लिया। पीड़ित के अनुसार बदमाश उन्हें सड़क किनारे ले गए।
जहां पर बदमाश उनके कुर्ते की जेब में रखे 17 हजार रुपये व गले से सोने की चैन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित सूचना पुलिस कंट्रोलरूम व थाना पुलिस की दी। लूट की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा सीओ अभय पांडे मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। सीओ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।