रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

तीन तलाक देकर महिला को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि उसकी शादी मुस्लिम रीति रिवाज से थाना लोधा क्षेत्र में समीर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति, ससुर, सास, देवर, जेठ, चचिया ससुर व ननद दहेज से खुश नहीं हुए। दहेज में अतिरिक्त एक लाख रुपये व बाइक की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न शुरु कर दिया। पति शराब पीकर आए दिन मारपीट करता तो अन्य लोग सहयोग करते थे। इस बीच उसने एक बेटी को जन्म दे दिया। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने देवर व जेठ पर छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया है। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर समीर, मुरीद खां, आमिर, नाजिया, नवाब खां, दिलदार खां व बबली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पति-पत्नी के साथ घर में घुसकर की मारपीट

इगलास। कोतवाली की गोरई चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि पति गांव में परचून की दुकान करते हैं। बीती 7 अगस्त की रात्रि करीब 9 बजे गांव के ही सुनील व विजय गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए और कहने लगे कि तुम बहुत उधारी के रुपये मांगते हो। आरोपी पति के साथ मारपीट करने लगे। जब वह बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की। पुलिस से घटना की शिकायत करने पर आरोपी दूसरे दिन श्याम व रवेंद्र के साथ घर में घुस आए और जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए फिर के साथ मारपीट कर डाली। आरोप है कि गर्भवती महिला को आरोपियों ने नग्न कर दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में प्राथमिकी पंजीकृत की है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!