शिवदान सिंह महाविद्यालय में मनाया गया विश्व शिक्षक दिवस
इगलास। कस्बा के राधा इंटरनेशनल अकेडमी के तत्वावधान में शिवदान सिंह महाविद्यालय में विश्व शिक्षक दिवस मनाया गया। शुभारंभ प्राचार्य हरीश कुमार चाहर व प्राचार्य राजेश कुमार सिंह किया। संचालन छात्रा अनामिका सिंह ने किया। सुहानी, रुद्र भारद्वाज, तुलसी, रोशनी, जाली पाराशर ने भाषण एवं काव्य पाठ के माध्यम से गुरु की महत्व को बताया। डाू. पूनम को आदर्श अध्यापिका के रूप में पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा व उप प्रधानाचार्य दुर्गेश पचौरी, डायरेक्टर इंजी. दीपक मुकुटमणि ने विचार रखते हुए गुरु के महत्व को प्रतिपादित किया। इस अवसर पर डा. मथन सिंह, अनंत प्रकाश गौड़, डा. आलोक कुमार सिंह, डा. मुकेश शर्मा, डा. केपी सिंह, डा. यशवंत सिंह, डा. विष्णु उपाध्याय, डा. पिंकी गौतम के साथ ही रिया के कुलदीप रावत, यतेंद्र शर्मा व डीके शर्मा आदि थे।