रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

थाना-चौकियों में किया जाता है शोषण, पुलिस कराती है झाडू-पोंछा

ग्राम प्रहरियों ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

अलीगढ़। जनपद के सभी ग्राम प्रहरी (चौकीदार) गुरुवार को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए। उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं से जुड़ा एक ज्ञापन एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट को सौंपा।

जिसमें उन्होंने बताया कि थाना, चौकियों में उनका शोषण किया जा रहा है। जो काम उनके नहीं हैं, वह भी कराए जा रहे हैं। पुलिस उनसे थाना में झाडू-पोंछा लगवाने का काम कराती है। वहीं पुलिसकर्मी उनसे अपने वाहन साफ कराना और अपने निजी काम कराते हैं।

अगर वह ऐसा करने से मना करते हैं तो वेतन रोकने के लिए धमकाया जाता है। वह क्षेत्र में होने वाली हर घटनाओं में पुलिस की मदद करते हैं। अपने इलाके की सूचनाएं भी पुलिस को देते हैं, जिससे कि पुलिस को अपराध नियंत्रण करने में मदद मिलती है।

इसके बाद भी लंबे समय से उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि वह रात में अपने पूरे इलाके पर नजर रखते हैं। शहर को या ग्रामीण उन्हें रात को घूमना पड़ता है। लेकिन उनके पास साइकिल नहीं है। जिसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही उन्हें रात में टॉर्च की जरूरत भी पड़ती है। उन्हें समय से वेतन भी नहीं मिलता है।

पिछले दो महीने से वेतन न मिलने से भारी परेशानियों का सामाना करना पड़ रहा है। जिसके बाद एडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी समस्याओं का जल्दी ही निस्तारण कार्य जायेगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!