गभाना पुलिस ने कोर्ट से गैरहाजिर चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार
गभाना। थाना पुलिस ने कोर्ट में चल रहे विद्युत अधिनियम के एक मामले में पिछली कई तारीखों से गैरहाजिर चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर गभाना राम कुंवर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव महराजपुर निवासी संजय कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह कोर्ट में चल रहे विद्युत अधिनियम के मामले में पिछली कई तारीखों से गैरहाजिर चल रहा था। जिस पर कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर शनिवार को वीरपुरा चौकी प्रभारी अनीस अहमद ने उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।