दहेली की पोखर में एक बार फिर दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत
गभाना। तहसील गभाना क्षेत्र के गांव दहेली में पोखर में एक बार फिर से मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों ने मगरमच्छ को पकड़वाने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव के सहारे करीब 12 बीघा में पोखर है। पिछले दिनों उसमें ग्रामीणों को मगरमच्छ दिखाई दिया था। जिस पर उन्होंने मगरमच्छ की वीडियो बनाने के साथ ही उच्चाधिकारियों ने उसे पकड़वाने की मांग थी। मौके पर वन विभाग की टीम ने पहुंच कर मगरमच्छ को पकड़ने के लिए प्रयास भी िकिए थे, लेकिन उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी। टीम ग्रामीणों से मगरमच्छ के पानी से बाहर न निकलने तक पकड़ पाना मुश्किल है कि बात कहते हुए चली गई थी।
शनिवार को फिर से ग्रामीणों को पोखर किनारे मगरमच्छ पड़ा हुआ दिखाई दिया। जिस पर उन्होंने सूचना उच्चाधिकारियों व वन विभाग की टीम को दी है। ग्रामीणों को भय सता रहा है कि पोखर बिल्कुल बस्ती से सटी हुई है, जबकि वहां पर अक्सर बच्चे भी खेलते हैं। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए मगरमच्छ को जल्द से जल्द पकड़वाने व अन्य की तलाश कराने की मांग की है।