रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भूसे की तरह भरकर कटरा लेकर जा रही मैक्स पलटी

इगलास। कोतवाली क्षेत्र में हस्तपुर चौकी के निकट मंगलवार की दोपहर कटरा (भैंस वंश) को लेकर जा रही मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पटल गई। गाड़ी में 38 कटरा भरे हुए थे जिनमें से एक की मौके पर मृत्यु हो गई। पुलिस ने चालक व क्लीनर के विरुद्ध कार्रवाई की है।

इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर हस्तपुर चौकी के निकट अलीगढ़-मथुरा रोड पर एक मैक्स पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई थी। सूचना पर एसआइ आशीष कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। गाड़ी में 38 कटरा भूसे की तरह भरे हुए थे। गाड़ी ओवरलोड होने के कारण अनियंत्रित होकर पलटी थी। एक पशु की मौके पर मृत्यु हो गई। सभी पशुओं को दो युवकों के सुपुर्द किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके पर मिले चालक आगरा के थाना जगदीशपुरा के खतैना निवासी इसरार व क्लीनर मथुरा के थाना गोविंद पुरी के मनोहर पुरा निवासी जावेद के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।


पत्नी को बहला कर ले गया युवक

इगलास। कोतवाली की हस्तपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पत्नी को बहला-फुसला कर अपहरण कर ले जाने संबंधी मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेज कर उल्लेख किया है कि नीरज उर्फ नीरू पुत्र ओमवीर सिंह का उसके घर आना-जाना था। आरोप है कि नीरज उर्फ नीरू उसके पीछे उसके घर से पत्नी को बहला-फुसला कर 05 अगस्त 2023 को अपहरण करके ले गया है। पत्नी साथ में सोने चांदी जेवरात भी ले गई है। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।


युवक को मारपीट कर किया घायल

इगलास। कोतवाली की हस्तपुर चौकी के गांव मुहरैनी में एक व्यक्ति से मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

दिनेश पुत्र कालीचरण का कहना है कि गांव के इमरान व मुबारक पुत्रगण इदरीश, आमिर पुत्र जाकिर व इदरीश पुत्र मुंशीलाल ने उसके चचेरे भाई गोपाल पुत्र हरी चंद्र के साथ मिलकर मारपीट की, गांव के कुछ लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!