रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

करंट की चपेट में आकर पुलिसकर्मी के इकलौते बेटे की हुई मौत

अलीगढ़। थाना बन्नादेवी क्षेत्र में खैर रोड पर सोमवार शाम को एक पुलिसकर्मी के इकलौते बेटे की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। घर का चिराग बुझ जाने पर परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। परिजनों ने बिना कोई कार्रवाई के बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार लोधा क्षेत्र के गांव गोविंदपुर फगोई निवासी पवन कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही हैं और वर्तमान में उनकी तैनाती आगरा में है। पवन के परिजन खैर बाईपास स्थित नगला कलार में रहते हैं। इन दिनों मकान पर निर्माण कार्य चल रहा है।

सोमवार शाम को पवन का 8 वर्षीय बेटा आयुष घर के दरवाजे पर खड़ा हुआ था। तभी अचनाक से दरवाजे में आए करंट की चपेट में आकर आयुष बुरी तरह से झुलस गया और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में आयुष को अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आयुष परिवार का इकलौत चिराग था। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!