स्कूल गई शिक्षिका गायब, प्रेमी के खिलाफ रिपोट दर्ज
अलीगढ़। थाना क्वार्सी क्षेत्र के स्वर्ण जयंती नगर स्थित एक स्कूल गई शिक्षिका गायब हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शिक्षिका व उसके प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है।
मामले में एक युवक ने थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी स्वर्ण जयंती नगर स्थित एक स्कूल में शिक्षिका है। सोमवार को सुबह घर से स्कूल की कहकर गई थी, लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची। जिस पर परिजनों को चिंता हुई, उन्होंने उसे हर संभावित स्थानों पर तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया तो वह एक युवक के साथ जाती हुई दिखाई दी रही है। इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर बन्नादेवी थाना के गूलर रोड निवासी मोहित पुत्र राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस युवती व आरोपी की तलाश में जुटी है।