रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मोबाइल चोर ने खाते से साफ किए 2.5 लाख रुपये

 

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव वेलौठ निवासी एक व्यक्ति का किसी ने मोबाइल चोरी कर लिया। चोरी किए मोबाइल से फोन पे के माध्यम से चोर ने ढाई लाख रुपये पार कर दिए। रुपये निकलने से पीड़ित व उसका परिवार परेशान हैं।

क्षेत्र के गांव वेलौठ निवासी त्रिलोक सिंह पुत्र नवाब सिंह का कहना है कि पांच अक्टूबर को वह पैंठ में आए थे। यहां जेब से किसी चोर ने मोबाइल निकाल लिया। इस संबंध में उसने कोतवाली में शिकायत की थी। उसका कहना है कि मोबाइल किसी गलत व्यक्ति के हाथ में लग गया और पासवर्ड की जानकारी करके फोन पे के माध्यम से 2.5 लाख रुपये पार कर दिए। यह धनराशि कई जन सेवा केंद्र व अन्य लोगों को ट्रांसफर की गई है। पीड़ित ने इस संबंध में कप्तान से शिकायत की थी। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है।


कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी पूरन सिंह का कहना है कि वह मध्य प्रदेश के सेंटर ग्वालियर के जीवन अनुपम नगर निकट सिटी निवासी अवनीश कुशवाह व आनंद सिंह कुशवाह ने कंपनी में पार्टनर बनाने के नाम पर करीब 16 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर दोनों आरोपियों ने 27 अगस्त को उसे इगलास बात करने के लिए बुला लिया। यहां तीन-चार अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!