भाकियू नेताओं ने तहसील पर दिया धरना
इगलास। भाकियू (हरपाल गुट) ने तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करके किसानों की समस्याओं को रखा। धरने के बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार श्वेता जिंदल को सौंपा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि देश भर में अडानी आदि बड़े पूंजीपति फसलों के भंडारण बनाकर कृषि मंडी बंद कराने की तैयारी कर रहे हैं। किसानों के नलकूप के बिल बढ़ाकर भेजे जा रहे हैं। किसानों के नलकूप की बिजली फ्री की जाए।
डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति कराई जाए और किसानों को डीएपी के साथ लगेज न दिए जाए। उन्होंने सड़कों के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि बनने के बाद ही कुछ समय बाद सड़क उखड़ जाती है।
अध्यक्षता हीरालाल व संचालन गाफिल स्वामी ने किया। इस अवसर पर राजवीर सिंह, रघुवीर सिंह, विक्रम सिंह, सुरेश चंद, वीरी सिंह, ऊदल सिंह, छोटेलाल, किशनपाल सिंह, जय भगवान, लाल सिंह, वीरपाल सिंह आदि थे।