रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मंगलायतन विश्वविद्यालय में योजना बोर्ड की बैठक हुई संपन्न

इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय में योजना बोर्ड की बैठक का आयोजन शुक्रवार को कुलपति सभागार में किया गया। इस दौरान पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ ही नए निर्णयों पर विस्तार से मंथन हुआ।

विश्वविद्यालय में नवीन संकायों की स्थापना और विद्यार्थियों के बढ़ते नामांकन के दृष्टिगत, उपयुक्त संसाधन उपलब्ध कराने के लिए करीब उन्नीस प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रस्तावों पर चर्चाओं का संचालन एवं प्रस्तुतीकरण कुलसचिव बिग्रेडियर समरवीर सिंह ने किया।योजना बोर्ड की बैठक कुलपति प्रो. पीके दशोरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

जिसमें अमरावती ब्लाक के ग्राउंड फ्लोर के निर्माण, दो लेक्चर हॉल बनाने, अमराबती व साबरमती ब्लाॅक के बीच सेतु निर्माण के साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों के लिए भवन निर्माण, शैक्षणिक गतिविधियों हेतु नये बहुमंजिला भवन के निर्माण, पर्याप्त जल उपलब्धता बढ़ाए जाने, सोलर प्लांट की क्षमता बढ़ाने आदि प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई।

वहीं विश्वविद्यालय के भावी विकास हेतु मास्टर प्लान पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पदेन सदस्य मुकेश कुमार गोयल, प्रति कुलपति प्रो. सिद्दी विरेशम, मनोज गुप्ता के साथ ही सदस्य प्रो. दिनेश शर्मा, प्रो. अब्दुल वदूद सिद्दीकी, प्रो. रविकांत, प्रो. राजीव शर्मा, प्रो. महेश कुमार, प्रो. आरके शर्मा, प्रो. प्रमोद कुमार, डा. केपी सिंह उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!