रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

आर्थिक तंगी के चलते वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर जीवन लीला की समाप्त

लोधा। थाना क्षेत्र के गांव रूस्तमपुर अखन निवासी एक वृद्ध ने आर्थिक स्थित से तंग आकर ट्रेन क आगे कूदकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांव रूस्तमपुर अखन निवासी 60 वर्षीय विजयपाल की पिछले कुछ समय से उनकी आर्थिक स्थित ठीक नहीं चल रही थी। जिसको लेकर वह काफी परेशान चल रहे थे। शुक्रवार शाम को वह घर से बिना बताए चले गए और देर रात तक घर नहीं पहुंचे।

इसी बीच रेलवेकर्मियों को रेलवे ट्रैक पर एक वृद्ध का शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला। सूचना पाकर परिजन व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन ने वृद्ध के शव की शिनाख्त विजयपाल के रूप में कर ली। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। विजयपाल छह बच्चों के पिता थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!