रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चोरी की बाइक समेत एक चोर को दबोचा, भेजा जेल

 

लोधा। थाना पुलिस ने दो दिन पूर्व चोरी हुई बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

इंस्पेक्टर लोधा ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर परसैरा तिराहा के पास से एक युवक को चोरी की बाइक के साथ दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गिरधारी पुत्र मोहन सिंह निवासी जरारा थाना सुरीर, मथुरा बताया।

उसके पास से दो दिन पूर्व राजा महेंद्रप्रताप सिंह विश्वविद्यालय में निर्माण कार्य कर रहे हरदेव चौधरी निवासी नयावास थाना खैर की चोरी की गई बाइक बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी पर लोधा के अलाव सासनीगेट थाना में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!