गभाना में काली व मां दुर्गा की भव्य झांकियों में बिखरे आस्था के रंग
गभाना। महानवमी पर्व पर नगर में दो स्थानों से पारंपरिक तरीके से भव्य झांकियां निकाली। जिसमें भक्ति और आस्था का रंग श्रद्धालुओं में देखने को मिला। जीवंत झांकियों को देखकर लोग रोमांचित हो उठे, वहीं मां काली के हैरतअंगेज करतब ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
महानवमी पर्व पर माता रानी के भक्तों ने मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर माता का आर्शीवाद प्राप्त किया साथ ही कन्या व लांगुर के स्वरुपों को भोजन जिमाकर व्रत का विधिवत समापन किया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर प्रसाद का वितरण किया।
दोपहर बाद नगर के श्री गंगा मंदिर से पारंपरिक तरीके से मां दुर्गा के अलावा हनुमान, शंकर- पार्वती आदि की नयनाभिराम झांकियों के साथ मां काली व चंडी की भव्य शोभायात्रा बैंडबाजों एवं डीजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ चेयरमैन गभाना कुंवर अभिमन्युराज सिंह ने मां काली की पूजा अर्चना कर व हरी झंडी दिखाकर किया।
शोभायात्रा के दौरान उत्साहित भक्त संगीत की मधुर धुनों पर झूमते व थिरकते चल रहे थे। कई स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्प-वर्षा के साथ स्वागत हुआ। आयोजन में मुरारीलाल वर्मा, देवेंद्र शर्मा, चीकू, गणेश सारस्वत, योगेश सारस्वत, मुनेश ठेकेदार, पवन सिंह, योगेश मित्तल, पीयूष मित्तल, सोनू सिंह, सुरेश डीलर, पवन सारस्वत, मोहनलाल शर्मा, नवीन मित्तल, विनोद कुमार सिंह आदि का सहयोग रहा।
नगर के लाखा बाजार के प्राचीन दुर्गा मंदिर से पारंपरिक तरीके से मां दुर्गा के अलावा हनुमान, राधा-कृष्ण आदि की नयनाभिराम झांकियों के साथ काली व चंडी की भव्य शोभायात्रा ढ़ोल, बैंडबाजों एवं डीजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में सबके आकर्षण का केंद्र काली का स्वरूप बना था वह अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर रहा था।
आयोजन में बाबा सीताराम दास, अनुराग कौशिक, सुशील वशिष्ठ, ओमवीर दरोग जी, विट्टू शर्मा, हरीश माहेश्वरी, हिमांशु माहेश्वरी, सौरव सिंह, देववृत सिंह चौहान, मुकेश कश्यम, मनीष पंडित, नीलमणि माहेश्वरी दीपांशु वशिष्ठ आदि का सहयोग रहा।
वहीं चंडौस में विगत दिनों राम बरात रोकने को लेकर बवाल को देखते हुए एहतियातन के तौर पर दोनों शोभायात्राओं के अलावा पूरे नगर में इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह के नेतृत्व पुलिस फोर्स व आरएएफ पूरी तरह से मुस्दैत रहा।