रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ओगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

गभाना। क्षेत्र के गांव ओगर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ओगर गांव निवासी 45 वर्षीय महेंद्रपाल सिंह मेहनत मजदूरी करते थे। परिजनों के अनुसार रविवार रात में वह घूम फिरकर आने के बाद घर में पहुंच और चारपाई पर सो गए। सोमवार सुबह जब परिजन पहुंचे तो वह चारपाई पर मृत हालत में पड़े मिले।

परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक पांच भाईयों में सबसे छोटे थे और अविवाहित थे।

इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


बाइक सवार पिता-पुत्र को स्कूटी ने मारी टक्कर, घायल

गभाना। नेशनल हाईवे पर दौरऊ मोड़ के पास बाइक सवार पिता-पुत्र को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गिरकर घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार मैनपुरी के खेजपुर निवासी धर्मेंद्र सोमवार शाम को बाइक से बेटा मानवेंद्र के साथ गाजियाबाद से घर जा रहे थे। जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर दौरऊ मोड़ के पास पहुंचे तभी समाने से आ रहे स्कूटी सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों पिता-पुत्र गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची टोल एंबुलेंस ने घायलों को कस्बा के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!