ट्रैक्टर-टॉली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
जम्मू कश्मीर का था युवक, गोरई क्षेत्र में कोल्ड स्टोर पर करता था मजदूरी
इगलास। थाना क्षेत्र में बेसवां-गोरई मार्ग पर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार जम्मू कश्मीर के एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के जिला कठुआ निवासी 19 वर्षीय शकील अहमद पुत्र मोहम्मद अय्यूब अपने भाई के साथ गोरई क्षेत्र में एक कोल्ड स्टोर पर मजदूरी करता था। सोमवार शाम को वह बाइक से जा रहा था।
तभी बेसवां-गोरई मार्ग पर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी बाइक जा टकराई। हादसे में शकील की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।