रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी..

गभाना। प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी.., आए मैया के नवराते.., ओ जंगल के राजा मेरी मां को लेकेआजा.., मेरे घर के आगे मां तेरा मंदिर बन जाए, मन की मुरादें पूरी कर मां हलुवा का भोग में लगाऊंगी, आजा मां एक बार मेरे घर आजा मां, जैसे भजन व गीतों की संगीतमयी मधुर धुनों पर भक्त झूम उठे।

मौका तथा रविवार रात्रि में कस्बा में बस स्टैंड के पास शिव मंदिर पर हुए मां भगवती जागरण का। जिसमें स्टार म्यूजिकल इवेंट के कलाकार सिद्धार्थ शर्मा, बॉबी, केपी राणाव पूजा मुदगल ने अलग-अलग अंदाज में माता रानी के भजनों का गुणगान किया। इस दौरान राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, काली, पंचमुखी हनुमान समेत कई मनमोहकझांकियों ने सबका मन मोह लिया।

आयोजन में राजकुमार डिश, विनोद कुमार, विजय कुमार, अमित कुमार, अनिल सारस्वत, देवकीनंदन शर्मा, देवेंद्र शर्मा, भुवनेश कुमार सिंह, मनवीर सिंह आदि का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!