गभाना पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गभाना। थाना पुलिस ने कोर्ट में पिछली कई तारीखों से गैरहाजिर चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि भरतरी निवासी जंगलिया पुत्र रमेशचंद्र कोर्ट में चल रहे डकैती के मामले में पिछली कई तारीखाें से गैर हाजिर चल रहा था। जिस पर कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया था। कोर्ट से जारी के आधार पर बुधवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जिसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।