रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

तहसील गभाना व खैर की टीम रही विजयी

गौंडा लगसमा इंटर कालेज में माध्यमिक विद्यालय जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख व कालेज प्रबंधक चौधरी नरेंद्र सिंह एवं संयोजक प्रधानाचार्य मुनीश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

प्रतियोगिता में तहसील कोल, खैर, इगलास, गभाना, अतरौली की अंडर 14 व अंडर 19 बालक वर्ग की टीम ने प्रतिभाग किया। अंडर 14 वर्ग का अंतिम मुकाबला गभाना व खैर के मध्य हुआ। जिसमें गभाना ने जीत दर्ज कराई। अंडर 19 वर्ग का अंतिम मुकाबला गभाना व खैर के मध्य हुआ। जिसमें खैर की टीम विजयी रही। इस अवसर पर शिवदान सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य केपी सिंह, जिला क्रीड़ा सचिव दिग्विजय सिंह, तहसील क्रीड़ा प्रभारी लीना कटारा, आदित्य पाल के साथ ही राशिद हुसैन, ललित तालान, नरेंद्र सिंह, गीरेंद्र चौधरी, आनंद दीक्षित, तरुण नंदा, प्रतियोगिता प्रभारी कीर्ति सिंह, आलोक शर्मा, योगेंद्र सिंह आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!