रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चंडौस में हुई कुश्ती दंगल में शेरगढ़ के कलुवा पहलवान ने मारी बाजी

चंडौस। कस्बा चंडौस में विगत वर्षों की भांति रामलीला समापन पर गांधी इंटर कॉलेज खेल मैदान में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दूर-दूर से आए पहलवानों ने अपना दाव पेंच दिखाकर दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ गणेशदत्त शर्मा व इंस्पेक्टर सीता राम सरोज ने फीता काटकर व पहलवानों से परिचय प्राप्त कर किया। आखिरी मुकाबला शेरगढ़ के कलुवा व बामौती के विवेक बीच हुआ। जिसमें कलुवा ने अपने दांव पेंचों से विवेक को पटखनी देकर दंगल को अपने नाम कर लिया।

अलीगढ़ के शहनवाज व बामौती के गौरव के बीच दूसरा मुकबला बराबरी पर छूटा। तीसरा मुकबला महगौरा के चंद्रशेखर व समीर के बीच हुआ। जिसमें समीर ने मुकबला अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता को देखने के लिए आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।

समापन पर आयोजकों ने प्रथम विजेता को 51 सौ रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले को 31 सौ रुपये व तीसरे स्थान पर रहे पहलवान को 21 सौ रुपये की नगद राशि देकर पुरस्कृत किया।

आयोजन में कृष्ण कुमार शर्मा, चेयरमैन धर्म सिंह भारती, सुमित माहेश्वरी, विनोद कुमार बिन्नू, मनोज शर्मा हावड़ा, जय शर्मा,नरेंद्र सारस्वत, शिवम विनोद गुप्ता, संजय जादौन, प्रदीप चौधरी,दिनेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा, विशाल सारस्वत, सुनील वेट आदि लोग मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!