रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गौंडा में बराबरी पर छूटी आखिरी कुश्ती

गौंडा कस्बा में आदर्श रामचरित प्रदर्शनी समिति के तत्वावधान में बुधवार को लगसमा इंटर कालेज के सामने मैदान में कुश्ती दंगल आ आयोजन कराया गया। मुख्य अतिथि नरेंद्र सागवान व ब्लाक प्रमुख चौ. नरेंद्र सिंह रहे। दंबल में दूर दराज से आए पहलवानों ने अपने जौहर आजमाए। वक्ताओं ने कहा कि मल्ल विद्या बृज की धरोहर है।

दंबल में आखिरी 11 हजार की कुश्ती पंकज सिंह पहलवान कैमथल व लाला पहलवान मई के मध्य हुई जो बराबरी पर छूटी। दूसरी 61 सौ की कुश्ती कुलदीप पहलवान फतेहगढ़ी व भूरा पहलवान समेरा के मध्य हुई। जिसमें कुलदीप सिंह विजयी रहे। निर्णायक महेश आचारी, गोपाल चौधरी, देवी राम पंसारी, श्याम सुंदर सिंह रहे। इस अवसर पर बीडीओ राजकुमार मौर्य, इंस्पेक्टर विजयकांत शर्मा, कमेटी अध्यक्ष धर्मा भैया, रजत उपाध्याय, तन्नू अटल, सुरेंद्र सिंह, गेंदा सिंह, घनसू गुप्ता, मोनू पालीवाल, पवन छौंकर, भूपेंद्र चौधरी, राजू शर्मा, लोकेश चौधरी, गुड्डू चौधरी, करुआ सिंह, विनोद गुप्ता आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!