रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना के रामपुर में गणेश पूजन के साथ रामलीला का हुआ प्रारंभ

गभाना। नगर के रामपुर में गुरुवार को गणेश पूजन के साथ रामलीला का भव्य शुभारंभ हो गया। रामलीला का शुभारंभ पूर्व मंत्री ठा. दलवीर सिंह के पौत्र व युवा भाजपा नेता ठा. अजय सिंह ने विधि- विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना व फीता काटकर किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि रामलीला करोड़ो सनातनियों को धर्म के प्रति जागरूक और मजबूती के साथ खड़े रहने के लिये एक प्रेरणा का कार्य करती है। भगवान राम में सामाजिक समानता, सेना को प्रोत्साहित करना, शांति से लक्ष्य की ओर बढ़ना, त्याग और संयम के गुण थे।

इसलिए भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा जाता है। हमे भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। पहले दिन स्थानीय कलाकारों ने नारद मोह की लीला का मंचन किया।

इस मौके पर पं. रमेश चंद्र पाठक, सरनाम सिंह ,मुकेश शर्मा, सोनू शर्मा, अनिल ठाकुर,सभासद नरेंद्र शर्मा, कालीचरन माहौर, राजू पंडित, दिनेश शर्मा,मनीष शर्मा, संजय सिंह, विवेक शर्मा, अजीत सिंह,हिमांशु माहेश्वरी,रवि ठाकुर,धर्मवीर सिंह, राधे शर्मा, शंकर लाल शर्मा, मुकेश सिंह, राजन शर्मा आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!