डीएम ने पांच डिप्टी कलेक्टर के बदले कार्यक्षेत्र, हीरालाल सैनी बने एसडीएम गभाना
अलीगढ़। डीएम इंद्रविक्रम सिंह ने गुरुवार को पांच डिप्टी कलेक्टर के कार्यक्षेत्रों में बदलाब किया है। वहीं प्रोन्नत हुए दो तहसीलदारों को भी डिप्टी कलेक्टर बनाया है।
एसीएम के पद पर तैनात हीरालाल सैनी को एसडीएम गभाना बनाया हैं। वहीं एसडीएम गभाना के पद पर तैनात केबी सिंह को एसीएम प्रथम बनाया गया है। अतरौली में एसडीएम न्यायिक के पद पर तैनात सुधीर कुमार सोनी को इगलास एसडीएम न्यायिक व इगलास में एसडीएम न्यायिक पद पर तैनात संजय मिश्रा को एसीएम द्वितीय बनाया गया है।
एसीएम द्वितीय विनीत कुमार मिश्रा को डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तहसीलदार के पद से डिप्टी कलक्टर के पद पर पदोन्नति पाने वाले गजेंद्र पाल सिंह को तहसीलदार इगलास से एसडीएम न्यायिक अतरौली बनाया गया है।
खैर के तहसीलदार न्यायिक सुभाष चंद्र को एसडीएम न्यायिक खैर बनाया गया है। कोल के तहसीलदार न्यायिक उदयवीर सिंह को तहसीलदार इगलास बनाया है।