रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एएमयू : जेल से छूटे पूर्व छात्र ने कैंपस में की हर्ष फायरिंग, एक छात्र घायल

अलीगढ़। जानलेवा हमले के एक मुकदमे में जेल से जमानत पर रिहा होकर एएमयू के एसएस नार्थ हॉल पहुंचे एक पूर्व छात्र ने शुक्रवार रात हर्ष फायरिंग कर दी। इसमें एक छात्र गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

एएमयू का पूर्व छात्र शोएब उर्फ याया एक जानलेवा हमले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कोर्ट ने जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए उसे जमानत पर रिहा कर दिया। शोएब उर्फ याया और उसके साथी इस खुशी में हर्ष फायरिंग कर रहे थे। तभी वहां से खाना खाने जा रहे एएमयू के बीए का छात्र रेहान को हर्ष फायरिंग में चली गोली जांघ में जा लगी। रेहान मूलरूप से मुरादाबाद का रहने वाला है।

छात्र को गोली लगने की सूचना पर प्रॉक्टर टीम और सिविल लाइंस पुलिस भी पहुंच गई। घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इस दौरान फायरिंग करने के आरोपी फरार हो गए। प्रॉक्टोरियल टीम ने सीसीटीवी की मदद से जांच की बात कही है।इंस्पेक्टर सिविल लाइंस विजय सिंह ने बताया कि हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से छात्र घायल हुआ है, हालांकि डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी पूर्व छात्र शोएब उर्फ याया जेल गया था। वह शहर का ही रहने वाला है। वह शुक्रवार को देर शाम कैंपस में एसएस नार्थ हॉल में पहुंचा था और उसने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!