रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सुरभि, राधा, साधना बनी सेल्फी विद सजना की विजेता

इगलास। रोटी बैंक श्री मुरली वाला युवा सेवा समिति ने करवा चौथ पर सेल्फी विद सजना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में वाट्सएप ग्रुप पर दंपतियों से सेल्फी मांगी गई थी। प्रतियोगिता में अलीगढ़, मथुरा, आगरा, लखनऊ आदि शहरों के दंपतीयों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के लिए करवा चौथ की पूजा करने के बाद सेल्फी भेजने का सिलसिला चला। अध्यक्ष शिवकुमार सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता में सौ से अधिक दंपतियों ने भाग लिया था। शनिवार को परिणाम घोषित किया गया है।

जिसमें दंपती सुरभि-रिषभ प्रथम, राधा चौधरी-सचिन चौधरी द्वितीय, साधना मिश्रा-सुबोध मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रितु अग्रवाल-सुमित अग्रवाल, रिद्धिमा पाठक-दिलीप पाठक, कविता शर्मा-आकाश शर्मा, आरती वर्मा-अभिषेक वर्मा, डोली सोनी-भीम सोनी, देवेंद्र-सीता, प्रियंका-दशरथ सिंह, चारु-मुकेश को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया है।

अध्यक्ष ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। बाहर के विजेताओं को पार्सल के माध्यम से पुरस्कार भेजे जाएंगे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!