रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एलबीके स्कूल में स्वास्थ्य शिविर आज

इगलास। क्षेत्र के एलबीके पब्लिक स्कूल में निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन मंगलवार को किया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी नितिन अग्रवाल ने देते हुए कहा है कि नेत्र रोगों की जांच व उपचार डा. श्राफ हास्पिटल वृंदावन के डाक्टरों द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही महिला रोगियों के निदान के लिए डा. खुशबू अग्रवाल, बाल रोगियों के लिए डा. रोहित शर्मा व दंत रोगियों का परीक्षण के लिए डा. अरमान व डा. योगेश शर्मा उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने संबंधित मरीजों से शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!