कट गया बिजली का तार तो बल्व नहीं जल पाएगा
इगलास। पावर कारपोरेशन के एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ता उठा सकें, इसके लिए सोमवार को कस्बा में जागरूकता रैली निकाली गई। एसडीओ सुदामा प्रसाद व एसडीओ सुनील कुमार के नेतृत्व में विद्युतकर्मियाें ने बाइक रैली निकालकर उपभोक्ताओं को योजना के प्रति जागरूक किया।
एसडीओ ने बताया कि सरकार की ओर से एकमुश्त समाधान योजना लाई गई है, ताकि योजना का लाभ उठाकर बिजली बिल वाले बकाएदार आसानी से बिल जमा कर सकें। उपभोक्ता बिल का भुगतान विभाग के कैश काउंटर सहित सीएससी व आनलाइन भी जमा कर सकते हैं। 31 दिसंबर 2023 तक यह योजना लागू है। योजना केेेे तहत बकाएदार उपभोक्ताओं के सरचार्ज में शत-प्रतिशत की छूट दी जा रही है। बकाएदारी पर स्थायी रूप से काटे जा चुके कनेक्शन के मामलों के साथ ही विवादित एवं न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में भी ओटीएस योजना का लाभ उठाया जा सकेगा।