गभाना पुलिस ने युवक को गर्म दूध से जलाने के मामले में वांछित दो लोगों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गभाना। थाना क्षेत्र के गांव पिपलौट में दो माह पूर्व युवक के साथ मारपीट करते हुए गर्म दूध से जला देने के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बता दें कि पिपलौट निवासी रामकिशन पुत्र फतेह सिंह ने एक सितंबर को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने कहा था कि उसके चाचा का बेटा पुष्पेंद्र उर्फ कौपिया पापा बुला रहे हैं कि कहकर अपने घर पर ले गया।
जहां पर पुष्पेंद्र ने दरवाजा बंद कर दिया और बिना किसी बात के गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। आरोप था कि इस दौरान उसने उसके ऊपर गर्म दूध डाल दिया, जिसमें उसका पूरा हाथ जल गया था।पुष्पेंद्र ने उसके कान को भी दातों से काट दिया था।पुष्पेंद्र का भाई ताराचंद्र भी वहां आ गया और उसकी गर्दन को दबा कर जान से मारने की कोशिश करने लगा था।
इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि बुधवार को मामले में वांछित आरोपी पुष्पेंद्रवताराचंद को एसआई रवि कुमार ने गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें जेल भेज दिया गयाहै।