गभाना पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार
गभाना। थाना पुलिस ने कोर्ट में विचाराधीन एक मामले में पिछली गई तारीखों से वांछित चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि थाना क्वार्सी के मंजूरगढ़ी निवासी इसराइल पुत्र बाबू कोर्ट में विचाराधीन एक मामले में पिछली कई तारीखों से गैरहाजिर चल रहा था। जिस पर कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया था। बुधवार को कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
युवक के साथ नामजदों ने की मारपीट, किया घायल
गभाना। थाना क्षेत्र के गांव सोमना में नामजद युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव सोमना निवासी संदीप चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि बुधवार सुबह वह दुकान पर गया था। तभी सुनील, रवि व सुशील नायक ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर डाली। जिसमें उसका सिर फट गया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके मोेबाइल को भी तोड़ दिया और धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।