रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रैली निकाल कर किया मतदाताओं को जागरूक

इगलास। कस्बा के श्री शिवदान सिंह इंटर कालेज से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। कस्बा के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई रैली में विद्यार्थी नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली में शामिल एनसीसी कैडेट व स्काउट गाइड ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए एक-एक वोट की अहमियत समझने का संदेश दिया।

प्रधानाचार्य केपी सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है वह अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य बढ़वाएं। स्वयं जागरुक हो और दूसरों को भी प्रेरित करें। इस अवसर पर सतेंद्र सिंह, राज कुमार, मुकेश शर्मा, ऋषेंद्र कुमार, कुलदीप सक्सेना, अनिल बंसल, विश्वजीत सिंह, सूरजभान सिंह, ज्ञानचंद्र भारती आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!