रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

आयुर्वेद दिवस पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता

इगलास। कस्बा के श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज में आयुर्वेद का मानव के स्वास्थ्य में उपयोग विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आयुर्वेदिक हास्पिटल की अधीक्षक डा. संचन यादव व प्रधानाचार्य डा. संजय कुमार के मार्गदर्शन में कलाध्यापक शिवप्रकाश गौड़ द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें सीनियर वर्ग की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने नीम, तुलसी, आंवला, अमृत वेल के साथ ही अन्य औषधीय पौधों के चित्र बनाए। पौधों के साथ ही औषधीय गुणों की जानकारी भी दी।

प्रतियोगिता में कक्षा 12 की उषा व पूजा प्रथम, कक्षा 12 की कुमकुम व दीप्ति द्वितीय, कक्षा 11 की सलोनी, दीपिका व रंजना तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य ने छात्राओं को बधाई देते हुए प्रोत्साहित किया है। इस अवसर पर दाताराम चक, कमल किशोर पटेल, अमित कुमार, त्रिभुवन किशोर, सुनील कुमार आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!