रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बेल्ट का फंदा बनाकर महिला काे मारने का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

इगलास। थाना क्षेत्र के गांव वास फतेली में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए बेल्ट का फंदा बनाकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने मामले में पति व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मथुरा के थाना बलदेव के गांव सैल खेड़ा निवासी उज्जल पुत्री जगदीश का कहना है कि उसकी शादी 25 जून 2019 को कोतवाली क्षेत्र के गांव वास फतेली निवासी सतेंद्र सिंह पुत्र गिर्राज सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति व ससुर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहते हैं। बुधवार की रात्रि 11 बजे पति व ससुर ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान दोनों ने उसके गले में बेल्ट का फंदा बनाकर जान से मारने का प्रयास किया। चीख -पुकार पर ग्रामीण पहुंच गए तो वह किसी प्रकार बच गई। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच की जा रही है।

टीकापुर में महिलाओं काे पीटकर किया घायल

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव टीकापुर में नामजदो ने दो महिलाओं के साथ मारपीट कर डाली। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

टीकापुर निवासी देव कुमार पुत्र भगवती प्रसाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार सुबह करीब नौ बजे गांव के ही राजवीर, संजय, विजेंद्र, रीना, अनीता आदि लोग एक राय होकर घर में घुस आए और उसकी पत्नी मंजू देवी व भाई की पत्नी राखी देवी के साथ मारपीट कर डाली। शोर-शराबा पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!