पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल
पिसावा। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अारोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को प्रेमपुर बुलाकीपुर मार्ग पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस टीम को एक युवक दिखाई पड़ा, जो कि पुलिस को देखकर सकपका गया। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम ऋषिपाल पुत्र राजवीर सिंह निवासी हीरापुर बताया।
तलाशी में उसके पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होने बताया कि आरोपी के खिलाफ गौतमबुद्धनगर के दनकौर थाने में गैंगस्टर एक्ट, जानलेवा हमला, लूट समेत विभिन्न मुकदजे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


