रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

राधा इंटरनेशनल एकेडमी में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत हुआ कार्यक्रम

इगलास। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत राधा इंटरनेशनल एकेडमी में एक बहुत ही सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निर्मला मसीह उप निरीक्षक एवं प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। कुमारी पायल के द्वारा अतिथियों के स्वागत में स्वागत गान को नृत्य के रूप में प्रस्तुत किया एवं रौनक, अनिका ने अपने भाषणों से श्रोताओं में जोश भर दिया। कार्यक्रम में एक सामूहिक नृत्य की छात्राओं के द्वारा मिशन शक्ति को प्रदर्शित करते हुए किया गया। भाषणों की श्रृंखला में वैष्णवी एवं माही की छात्राओं ने भी कविताओं के माध्यम से शमां बांध दिया और कुमारी कल्पना चौधरी ने भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर भाषण देकर सभी श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सरकारी हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 1098 और 1076 को हमेशा याद रखने एवं गुड टच और बेड टच के बारे में विस्तार से समझाया। कहा कि हमें हमेशा सच का साथ देना चाहिए किसी दबाव एवं लालच में आकर के गलत बात के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहिए। उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा ने भी सभी छात्राओं को देश की महान वीरांगनाओं से प्रेरणा लेने के लिए जिन्होंने देश और समाज को सर्वोच्च रखा और अपने क्रियाकलापों से साबित भी किया कि भारतीय नारी जो एक बार ठान ले उस लक्ष्य को वह पाकर ही रहती है। डायरेक्टर इंजीनियर दीपक मुकुममणि ने भी इस तरह के कार्यक्रमों के होते रहने और उनसे सभी बच्चों को सीख लेने के लिए प्रेरित किया। उप प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार पचौरी ने भी अपने उद्बोधन में सभी छात्राओं को हमेशा नई-नई ऊंचाइयों को छूने और किसी भी क्षेत्र में अपने को कमतर न आंकने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सुनीता यादव, भावना कश्यप, कुलदीप रावत आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!