विद्यार्थियों ने हैदराबादी व अवधी भोजन के साथ किया नवीन प्रयोग
इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थियों की विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने प्राध्यापक डा. राजीव रंजन व रोबिन वर्मा के सानिध्य में हैदराबादी भोजन को अवधी भोजन के साथ मिलाकर एक नया प्रयोग किया। प्रयोग में तैयार खाना पूर्ण रूप से शाकाहारी व पौष्टिक गुणों से भरपूर था।
विद्यार्थियों द्वारा किए गए प्रयोग का कुलसचिव बिग्रेडियर समरवीर सिंह ने अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए भोजन को चखा और प्रशंसा करते हुए स्वाद को बेहतर बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए मार्गदर्शन किया। वहीं कुलपति प्रो. पीके दशोरा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, मानवीय संकाय के डीन प्रो. राजीव शर्मा ने विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे नवीन प्रयोग पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। डा. राजीव रंजन ने होटल मैनेजमेंट में रोजगार की बेहतर संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि होटल उद्योग में रोजगार के अवसर बहुतायत में उपलब्ध है। सिर्फ विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्राप्त कर इस क्षेत्र में बेहतर करने की आवश्यकता है।