रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नहर की पुलिया से बाइक टकराने से युवक की मौत

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव हरिरामपुर निवासी 35 वर्षीय दिनेश पुत्र डोरीलालहलवाई का काम करता है। शुक्रवार की देर शाम वह बाइक से काम करके गांव लौट रहा था। रास्ते में अलीगढ़ मार्ग पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया से टकरा गई। हादसे में घायल युवक को हास्पिटल लेकर गए वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। विदित रहे कि मृतक ने अपने पीछे पत्नी ममता, बेटे विशेष वमयंकव बेटी अनुष्का को रोते बिलखते छोड़ा है।

मारपीट की घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर खोजनपुर निवासी दिनेश कुमार पुत्र विजेंद्र सिंह का कहना है कि वह शुक्रवार की रात्रि करीब आठ बजे कार से घर जा रहा था। रास्ते में गांव मौहरेनी पर जावेद पुत्र लाल शाह से कहा सुनी हो गई। विरोध करने पर जावेद ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। जब लोगों ने बचाया तो वह जान से मारने की धमकी देकर चला गया। वहीं गांव गढ़ी बूचा निवासी मौनू पचौरी पुत्र धर्मपाल का कहना है कि शनिवार की सुबह 11 बजे गांव के ही अंगद, हरिओम, पूनम ने मकान पर दीवार लगाना शुरु कर दिया। दीवार लगाने का विरोध किया तो आराेपितों ने उसके व भाभी कल्पना व बहन के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। वहीं जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों घटनाओं के संबंध में प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!