गभाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने 12 वर्षीय किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
गभाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस के ही युवक ने 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म कर डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव के युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पड़ौस के ही 36 वर्षीय एक युवक का उसके घर आना जाना है। बीती 19 नवंबर को उसकी 12 वर्षीय बेटी को युवक अपने घर में बुला ले गया और जबरन दुष्कर्म कर दिया। आरोपी ने बेटी को किसी को कुछ न बताने की कहकर उसे 50 रुपये देकर घर भेज दिया। बेटी घर आ गई और गुमसुम रहने लगी, परिजनों ने बेटी से पूछताछ की लेकिन कुछ नही बताया, जोर देने पर उसने रोते हुए आप बीती बताई। जिसे सुनकर परजिनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इस संबंध में एसएसआई केपी सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।