रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

फैक्टरी में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए किया हंगामा

अलीगढ़। थाना बन्नादेवी क्षेत्र में गूलर रोड स्थित एक फैक्टरी में करंट की चपेत में आकर मजदूर की मौत हो गई। परिजनो ने फैक्टरी मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना सासनीगेट के गंभीरपुरा निवासी 25 वर्षीय राहुल पुत्र ताराचंद्र बन्नादेवी क्षेत्र में गूलर रोड स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार राहुल सोमवार शाम को फैक्टरी में मशीन पर काम कर रहा था।

तभी अचानक से वह  करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। वहां मौजूद अन्य साथी व फैक्टरी मालिक राहुल को गंभीर हालत में रामघाट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

परिजन फैक्टरी मालिक पर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगाम कर रहे लोगों को जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मृतक दो भाईयों में बड़ा था।

विज्ञापन

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!