रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पिता-पुत्र की बाइक बग्गी से टकराई, पिता की मौत, बेटा घायल

लोधा। थाना रोरावर क्षेत्र में हाईवे प अल्लाना पुल के पास पिता-पुत्र की बाइक आगे चल रही बग्गी से टकरा गई। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना महुआखेड़ा के बौनेर निवासी 40 वर्षीय प्रताप सिंह पुत्र रामचरन मंगलवार को बेटा शिवा के साथ बाइक से अपनी रिश्तेदारी में गाजियाबाद गए थे। देर शाम को वह घर लौट रहे थे, तभी हाईवे पर अल्लाना पुल के पास उनकी बाइक आगे चल रही घोड़ा बग्गी से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्र गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने प्रताप सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक तीन बच्चों के पिता थे।


बिजलीघर में कर्मी को किया बंद, पुलिस ने निकाला बाहर

लोधा। कस्बा स्थित बिजलीघर में सोमवार देर रात में अज्ञात लोगों ने विद्युतकर्मी को बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर कर्मी को बाहर निकाला।

मिली जानकारी के अनुसार कस्बा स्थित बिजलीघर में फौजी के प्रसाद सोमवार रात्रि में ड्यूटी पर मुस्तैद थे। देर रात्रि में अज्ञात लोगों ने कंट्रोलरूम का दरवाजा लगाकर बंद कर दिया। उन्होंने विंडो खोलकर देखा तो 5-6 लोग वहां पर घूम रहे थे। अनहोनी की आशंक जताते हुए पीड़ित ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्युतकर्मी को बाहर निकाला तथा आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका कही पता नहीं चल सका।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!