मेडीकल इमरजेंसी में घायल को नहीं मिला स्ट्रेचर, साथियों ने ऑटो अंदर घुसाया
- वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
अलीगढ़। जेएन मेडिकल कॉलेज काे पच्छिमी उत्तर प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए जाना जाता हैं। अलीगढ़ नहीं बल्कि आस-पास के कई जनपदों के लोग बेहतर उपचार कराने के लिए यहां आते हैं, लेकिन बुधवार को मेडीकल कॉलेज की इमरजेंसी का सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख मेडीकल प्रबंधन पर सवालियां निशान खड़े दिए हैं। यहां गंभीर हालत में आए मरीज को स्ट्रेचर न मिला, जिस पर तीमारदारों ने ऑटो को इमरजेंसी में अंदर घुसा दिया। सुरक्षा गार्डों ने ऑटो को चारों तरफ से घेर लिया, लेकिन मरीज की गंभीर हालत देखते हुए वह शांत हो गए। घटना मंगलवार की बताई जा रही है।
सड़क हादसे में घायल हुआ था युवक
लोगों ने बताया कि सड़क हादसे में घायल युवक को उसके साथी ऑटो से जेएन मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे थे। तीमारदार घायल को अंदर ले जाने के लिए काफी देर तक स्ट्रेचर मांगते रहे, लेकिन उन्हें स्ट्रेचर नहीं मिला। घायल की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। जिस पर तीमारदारों ने बिना देरी किए ऑटो को मेडिकल कॉलेज की इमजेंसी के अंदर घुसा दिया। ऑटो अंदर घुसते ही वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों में हड़कंप मचा गया। सुरक्षागार्डों ने ऑटों को घेर लिया, लेकिन मरीज की हालत गंभीर देखते हुए वह शांत हो गए और मरीज को भर्ती कराने में तीमारदारों की मदद करने लगे।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
मेडिकल कालेज की लापरवाही और स्ट्रेचर न मिलने पर ऑटो को इमरेंजी में ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक ऑटो में पीछे से धक्का लगाते हुए बोल रहा है कि चल जल्दी अंदर ले चल। इतना ही युवक बोल रहा है कि इतनी देर से स्ट्रेचर मांग रहे हैं बोल रहे हैं कि एक्सीडेंट केस हैं, फिर भी स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं कराया गया है। वायरल वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस तरह की लापरवाही लोगों को चौंका रही है। इमरजेंसी में स्ट्रेचर उपलब्ध न होने से लोग कालेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप भी लगा रहे हैं। वहीं एएमयू के अधिकारियों का कहना है कि इस घटना की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य और चिकित्सा अधिकारियों से घटना की जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
