रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भारतीय किसान संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

इगलास। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं के संबंध में प्रांतीय अध्यक्ष चौधरी गुलवीर सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार उदयवीर सिंह को सौंपा।ज्ञापन में पांच सूत्रीय मांगे रखी गई।

जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा ने कहा कि सरकार एक ओर किसानों के हित में सकारात्मक सोच रखकर आत्मनिर्भर बनाने की योजनाएं चला रही है। वहीं दूसरी ओर कार्बन उत्सर्जन के नाम पर किसानों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। जबकि देश का 65 फीसद किसान 96 फीसद आक्सीजन व मात्र चार फीसद कार्बन का उत्सर्जन करता है। जबकि 35 फीसद फैक्टरी, वायुयान, वाहन आदि 96 फीसद कार्बन उत्सर्जन करते है उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होती यह गलत नीति है। ज्ञापन के माध्यम से पराली प्रबंधन हेतु मल्चर, सुपर सीडर, एमबी प्लाऊ आदि मशीन निश्शुल्क दिए जाने, पराली की सरकार द्वारा खरीद करने, किसानों पर आर्थिक दंड व सजा की कार्रवाई न किए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर सत्यभान शर्मा, चंद्रप्रकाश कौशल, मंजू कौशल, नीरज शर्मा, विवेक सारस्वत, गौरी देवी, गुंजन देवी, वीरेंद्र शर्मा, भगवान सिंह आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!