रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विज्ञान प्रदर्शनी में श्रीदेवी प्रसाद शर्मा विद्यालय के विद्यार्थी रहे प्रथम

इगलास। जिला विज्ञान क्लब अलीगढ़ द्वारा विज्ञान माडल प्रदर्शनी का आयोजन टीकाराम कन्या इंटर कालेज अलीगढ़ में हुआ। जिसमें जनपद के 151 विज्ञान के माडल विभिन्न विद्यालयों के शामिल किए गए। प्रतियोगिता में इगलास के श्री देवी प्रसाद शर्मा मेमोरियल विद्यालय के छात्रा निशु उपाध्याय एवं सहयोगी रोहित उपाध्याय, डिंपल भारद्वाज, पुनीत दीक्षित व लखन शर्मा को प्रथम स्थान मिला है। उन्हें पुरस्कार स्वरुप पांच हजार रुपये व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अब वह नौ दिसंबर को मंडल स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। प्रतिभागियों ने प्रवक्ता महेश चंद शर्मा, सरजू सिंह व प्रधानाचार्य श्री प्रकाश शर्मा के निर्देशन में माडल तैयार किया था। प्रबंधक हिमांशु शर्मा, डायरेक्टर डा. अनुराधा शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी अशोक शर्मा ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!