रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

राजा बच्चू सिंह को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

इगलास। क्षेत्र के गांव तोछीगढ़ में जाट समाज के युवाओं ने भरतपुर रियासत के अंतिम शासक बृजेंद्र सिंह के छोटे भाई क्रांतिकारी व वायु सेना के पायलट स्क्वाड्रन लीडर चौधरी गिर्राज शरण सिंह उर्फ राजा बच्चू सिंह की 101वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी ने बताया कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बच्चू सिंह सर छोटूराम के आंदोलन से जुड़ गए थे, जो पाकिस्तान की मांग के विरुद्ध था। आजादी के बाद उन्होंने आतताइयों को भी सबक सिखाया था। वह भरतपुर एवं मथुरा से लोकसभा सदस्य भी रहे। उनका प्रयास सदैव जरूरतमंदों को सुविधाएं मुहैया कराने का रहता था। इस अवसर पर शीलेंद्र सिंह, रमेश ठैनुआं, भूपेंद्र सिंह, संजू सिंह, विनोद वीर सिंह, शरद कुमार, किशन वीर सिंह, अर्जुन सिंह, अरुण कुमार, गौरव चौधरी, अर्पण, सतीश कुमार, दिनेश कुमार, सूरज, हनी, विक्री आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!