रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एसएसपी ने 16 पुलिसकर्मियों का यातायात पुलिस में किया स्थानांतरण

अलीगढ़। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन व रिक्त पड़े पदों की पूर्ति करते हुए 16 पुलिसकर्मियों का यातायात पुलिस में स्थानांतरण किया है।

इस क्रम में चंडौस थाना पर तैनात मुख्य आरक्षी दीपेंद्र कुमार, थाना पुलिस लाइन से मुख्य आरक्षी त्रिवेंद्र कुमार, थाना दादों से मुख्य आरक्षी दीप सिंह, थाना सिविल लाइन से मुख्य आरक्षी रामभजन सिंह, यूपी 112 से मुख्य आरक्षी शिवकुमार, थाना इगलास से मुख्य आरक्षी अजय यादव, थाना देहलीगेट से आरक्षी अमित कुमार, यूपी-112 से कपिल कुमार, थाना महुआखेड़ा से आरक्षी उमेशचंद्र, थाना सासनीगेट से आरक्षी हुकम सिंह, पुलिस लाइन से आरक्षी विनय कुमार शर्मा, आरक्षी धीरज कुमार, थाना बरला से आरक्षी किशोर पाल, थाना दादों से आरक्षी श्रीकांत गिरी, थाना छर्रा से आरक्षी अनुज शर्मा, यूपी-112 से आरक्षी दुर्गेश कुमार को याताता पुलिस में स्थानांतरण किया है।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!