रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विवाद में पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, मौत

अलीगढ़। थाना क्वार्सी क्षेत्र के सुरेंद्र नगर में शराबी पति ने पत्नी से विवाद होने पर उसे छत से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार क्वार्सी थाना क्षेत्र के सुरेंद्र नगर निवासी गौरव गौतम शराब पीने का आदी है। वह सुबह से ही शराब पीना शुरू कर देता है। पत्नी गौरी पति को हर दिन शराब पीने के लिए मना करती थी। इसी बात को लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता रहता था।

शुक्रवार सुबह गौरी ने घरेलू सामान के लिए पति की जेब से 700 रुपये निकाल लिए। इसी बात पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। आरोपी गौरव गुस्से में पत्नी गौरी को खींचते हुए छत पर ले गया और वहां से उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन व आस-पड़ौस के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।परिजन जब तक गौरी को उपचार को कहीं ले जाते उससे पूर्व ही उसकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मृत्यु हो गई। उधर घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर थाना पुलिस के अलावा सीओ तृतीय अशोक कुमार सिंह व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि विवाद के चलते पति ने पत्नी को पहली मंजिल से धक्का दे दिया, जिसमें महिला की मौत हो गई है। आरोपी मौके से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!