गभाना पुलिस ने किशोरी का अपहरण कर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गभाना। थाना पुलिस ने एक गांव से किशोरी का अपहरण कर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पिछले दिनों मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया था कि कासगंज के थाना सोरों के गांव मनकापुर निवासी जसवीर पुत्र भीमसैन करीब चार माह से उसके घर पर रह रहा था।
बीती 11 जुलाई को आरोपी उसकी 15 वर्षीय बेटी अपहरण कर ले गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। शुक्रवार को वीरपुरा चौकी प्रभारी हरेंद्र कुमार ने आरोपी को तहसील तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
