रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हाईवे पर पला सल्लू के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल

गभाना। थाना क्षेत्र में हाईवे पर गांव पला सल्लू के पास फुटवीयर सामान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल का निजी चिकित्सक के यहां पर उपचार कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना लोधा के गांव रायट निवासी रहमत खान ट्रक चलाता है। शुक्रवार सुबह वह ट्रक में दादरी से फुटवीयर का सामन लेकर अलीगढ़ जा रहा था। जैसे ही ट्रक हाईवे पर गांव पला सल्लू के पास पहुंचा तभी किसी वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक मामूली रूप से चुटैल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक का निजी चिकित्सक के यहां पर उपचार कराया है।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!