रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

स्काउट गाइड शिविर का हुआ समापन

इगलास। एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर स्काउट का समापन विधिवत कराया गया। जिसमें सर्वधर्म प्रार्थना के पश्चात स्काउट परीक्षा भी आयोजित की गई। स्काउट गाइडों ने टेंट निर्माण, सहायक गांठ बांधना, स्वच्छता अभियान के तहत जागरूकता का संदेश देते हुए रसोई, शौचालय, मकान, सड़क, इतिहास की स्वच्छता व वृहद कैंप, फायर क्रियान्वयन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि हरीमोहन अग्रवाल ने स्काउट प्रतिज्ञा व नियमों का पालन करने व देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए छात्रों को उत्साहित किया। अध्यक्षता रूबीना शाहिन व संचालन ऋषि कुमार शर्मा ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर जगबीर सिंह, सरिता शर्मा, राज प्रताप, डा. रमन सिंह, ललित कुमार, विश्वंभर सिंह, अर्जुन सिंह, पूनम राघव, अंजलि वशिष्ठ, मनीष शर्मा आदि थे।

घर में घुसकर की मारपीट

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहारा कला निवासी हेमंत पुत्र सत्य प्रकाश का कहना है कि 25 नवंबर को गांव के ही द्रोपा, रवेंद्र, पुष्पेंद्र, सूरज, सचिन हमलावर होते हुए घर में घुस आए। इन्होंने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट की। जेब में रखे पांच हजार रुपये भी निकाल कर ले गए। पीड़ित ने एसएसपी से इस संबंध में शिकायत की थी। पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।

सबसे अधिक आई राजस्व विभाग की शिकायतें

इगलास। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन में सीओ डा. कृष्ण गोपाल सिंह, तहसीलदार उदयवीर सिंह ने जनता की समस्याओं को सुना।

शासन के निर्देश पर आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व की रही। अधिकारियों ने शिकायतों को अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे। इस मौके पर एसडीओ सुदामा प्रसाद, पूर्ति निरीक्षक नवल किशोर आजाद आदि थे।

बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

इगलास। कस्बा के राधा इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को दो दिवसीय इगलास ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल को सिर्फ खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। खेल में जीत-हार अपनी जगह है। जीत और हार हमें दोनों से प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रतियोगिता में प्रथम दिन 21 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। संयोजक अनुज शर्मा ने बताया कि रविवार को मैच का फाइनल होगा। आयोजन में खेलो इंडिया कोच विकास चौहान, यश गोयल, एएमयू के आयुष चौधरी, दुर्गेश पचौरी का सहयोग रहा। संचालन योगेश शर्मा ने किया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!