रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एड्स संपूर्ण विश्व के लिए है भयावह समस्या

इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय एड्स दिवस के अवसर पर एनएसएस एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में जन जागरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सिद्धार्थ जैन ने स्वागत उद्बोधन के साथ किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. नियति शर्मा व श्वेता भारद्वाज ने चर्चा करते हुए एड्स से बचाव पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि एड्स संपूर्ण विश्व के लिए एक भयावह समस्या है और अभी तक निदान हेतु दवाएं विकसित नहीं हो पाई हैं। सावधानी ही बचाव है।

स्वयं सेवकों में बासु, उर्वशी, अंशिका, ओमवीर, खुशबू आदि ने चर्चा की। मुख्य वक्ता डा. राजीव रंजन ने कहा कि एड्स केवल असुरक्षित यौन संबंधों से ही नहीं अपितु संक्रमित रक्त या इंजेक्शन नीडल से भी होता है। अत: समाज को जाग्रत करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। क्योंकि हम सभी समाज का अभिन्न अंग है। प्रो. सिद्धार्थ जैन ने बताया कि हम एड्स की जन जागरुकता गोष्ठी के उपरांत गांवों में जागरूकता अभियान चलाएंगे। रोबिन वर्मा ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत का सहयोग रहा। कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव बिग्रेडियर समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्राे. दिनेश शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त की।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!